चाँपाबोर
Wednesday, June 17, 2015
Saturday, June 13, 2015
नाम से ग्रुप बना कोई कर तो नहीं रहा बदनाम
Sunday, September 15, 2013
सीसैट के बाद 20% कम हुए हिन्दी माध्यम के छात्र
Sunday, June 27, 2010
खुलेगा टीले के नीचे दाा गंगा घाटी का रहस्य
हेतापट्टी में छोटे-ाड़े चार टीले हैं। कुछ साल पहले प्रो. पाल की अगुवाई में इनमें से एक सासे छोटे टीले की खुदाई की गई थी। इस काम पर 62 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस उत्खनन में कई अहम तथ्य सामने आए थे। प्रो. पाल कहते हैं कि नवपाषाणकाल की चीजें मिली थीं और मौर्य काल, शंगू काल, कुषाण काल तथा गुप्त काल के संकेत मिले थे। इस उत्खनन से यह भी स्पष्ट हुआ था कि प्रारंभिक मध्यकाल में भी यह स्थल आााद था।ाकौल प्रो. पाल इस स्थल का नाम हेतापट्टी इसलिए है क्योंकि यह पहले प्रमुख व्यापारिक केंद्र था। पट्टी का आशय पत्तन से है। इसकी पुष्टि खुदाई में यहां से मिले समुद्री शंख से होती है। अनुमान है किांगाल की खाड़ी से यह समुद्री शंख यहां लाए जाते थे। विभागाध्यक्ष प्रो. पाल कहते हैं कि भारत का सांस्कृतिक कलेवर गंगा घाटी से प्रभावित हुआ है।
पिछली खुदाई में एक और अहम तथ्य यह सामने आया था कि इस स्थल पर प्रारंभिक खेती (चावल की खेती) के प्रमाण मिले थे। यही वजह है कि पुरातत्व विशेषज्ञ इस स्थल को मध्य गंगा घाटी सभ्यता का पालना मानते हैं। प्रो. पाल कहते हैं कि सासे छोटे टीले की खुदाई में इतने तथ्य सामने आए थे तो चारों टीलों की खुदाई से निश्चित तौर पर कई और रहस्य से पर्दा उठेगा। यह उत्खनन गंगा के मैदान के साथ ही पूरे भारतीय सांस्कृतिक इतिहास से पुर्ननिर्माण में सहायक होगा। प्रो. पाल कहते हैं कि गंगा एक्सप्रेस वे इस रास्ते से प्रस्तावित है। सड़कानने केााद उत्खनन नहीं हो सकेगा इसलिए कोशिश की जा रही है कि यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
नौकरी की दौड़ में कुत्तेािल्ली भी!
एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा से ऑन लाइन आवेदन की शुरूआत की थी। इसकेााद एसएएस आप्रेंटिस भर्ती परीक्षा के लिए भी ऑन लाइन आवेदन लिया गया। ऑन लाइन आवेदन के लिए अलग वोसाइटानाई गई है। ऑन लाइन आवेदन से अभ्यर्थियों को सहूलियत हुई और भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में तेजी तो आई पर तकनीकी खामी से मुश्किलें भीाढ़ी हैं। अभ्यर्थियों का ऑन लाइन आवेदन पत्र तभी सामिट होता है, जा वेौंक में निर्धारित फीस जमा कर वहां से मिले ट्रांसफर चालान नांर को फार्म में फीड करते हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति तथा महिला अभ्यर्थियों से आवेदन की फीस नहीं ली जाती है इसलिए इनका आवेदन पत्रािना ट्रांसफर चालान नांर के भी सामिट हो जाता है। इसमें अभ्यर्थियों को कुछ खर्च नहीं करना पड़ता है। कुछ शरारती लोगों ने इसी का फायदा उठाते हुए कुत्ते,ािल्ली औरािजली के खंभे की फोटो लगाकर फर्जी नाम पते से आवेदन कर दिया। ऐसे 100 से अधिक आवेदन पत्र एसएससी को मिले हैं। फार्मों की स्क्रूटनी के वक्त यह मामला पकड़ में आया।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र पर अपनी फोटो कम्प्यूटर से अटैच करनी होती है। स्क्रूटनी के वक्त अफसरों को ऐसा लगा कि फोटो गलत अचैट हो गई होगी पर जा उनका ध्यान आवेदक के नाम एवं अन्य सूचनाओं पर गया तो पता चला कि आवेदन ही सही नहीं हैं क्योंकि कई फार्म में नाम के स्थान पर अंग्रेजी वर्णमाला के कुछ अक्षर लिखे हुए थे। आ स्टोनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ की भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसका ऑन लाइन आवेदन तीस जून से प्रारंभ होगा तो अफसरों का अनुमान है कि इसमें भी इस तरह के फर्जी आवेदन हो सकते हैं।ोली रोड स्थित एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक एके मिश्र कहते हैं कि किसी भी आवेदन पत्र को रद्द करने की एक निर्धारित प्रक्रिया है। अभ्यर्थियों को फार्म रद्द करने की वजह भीातानी पड़ती है। ऐसे फर्जी फार्मों की स्क्रूटनी में वक्र्ताााद होता है।
आनंद मिश्र, इलाहाााद
Sunday, July 26, 2009
मनोरंजन: बदलेगा कर निर्धारण का फार्मूला
- इस बारे में अध्यादेश जारी, अधिसूचना का हो रहा इंतजार
सरकार मनोरंजन कर निर्धारण का नया फार्मूला लागू करने जा रही है। इस बारे में अध्यादेश जारी कर दिया गया है। अफसरों को अधिसूचना का इंतजार है। अधिसूचना जारी होते ही कर निर्धारण का तरीका बदल जाएगा। नया तरीका सिनेमा हॉल मालिकों को रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि मंद पड़े इस धंधे में इससे और मंदी आएगी क्योंकि मजबूरी में टिकट का दाम बढ़ाना पड़ेगा।
दाम कम होने पर सिनेमा हॉल में दर्शकों की संख्या लगातार घट रही है तो बढ़ोत्तरी के बाद क्या होगा, यह चिंता हर हॉल मालिक के चेहरे पर महसूस की जा रही है। सिनेमा प्रदर्शक संघ ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
दर्शकों से एक टिकट के एवज में जो रकम ली जाती है, उसे पाँच भागों में विभाजित किया जाता है। अगर 50 रुपये का टिकट है तो तीन रुपये अनुरक्षण (मेंटीनेंस) के लिए निकाल दिए जाते हैं जबकि 50 पैसे फिल्म विकास निधि, 60 पैसे एसी सरचार्ज होता है। अगर सिनेमा हॉल एयरकूल्ड है तो एयरकूल्ड चार्ज के तौर पर 25 पैसे और निकाले जाते हैं। इसके बाद जो 45.6५ रुपये बचते हैं, वह प्रवेश शुल्क होता है। वर्तमान में इसी प्रवेश शुल्क पर ही साठ फीसदी मनोरंजन कर लिया जा रहा है। कर निर्धारित करने का फार्मूला भी तय है। प्रवेश शुल्क की राशि में साठ का गुणा कर 160 से भाग दिया जाता है। इस प्रकार 50 रुपये के टिकट पर 17.१1 रुपये टैक्स देना होता है।
अब सरकार सकल कर निर्धारण प्रणाली लागू करने जा रही है। इसमें सिनेमा हॉल मालिक दर्शकों से टिकट का जितना दाम लेगा, उस पूरी रकम पर टैक्स लिया जाएगा। इसके बाद 50 रुपये के टिकट पर (५0 गुणे 60 भागे 160) 18.६5 रुपये टैक्स देना पड़ेगा। टैक्स की राशि बढ़ जाएगी इसलिए मजबूरन टिकट के दाम में इजाफा करना पड़ेगा। हॉल मालिक दाम बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।
'इस बारे में अध्यादेश जारी कर दिया गया है पर अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई। अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह व्यवस्था किस रूप में और कब से लागू की जानी है।Ó
-सुबोध वर्मा, सहायक मनोरंजन कर आयुक्त
'इससे सिनेमा हॉल मालिकों की दुश्वारियाँ बढेंगी। खास तौर से छोटे सिनेमा हॉलों की। संभव है कि कई सिनेमा हॉल बंद हो जाएँ। सरकार को सिनेमा व्यवसाइयों को प्रोत्साहित करना चाहिए। पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में पिछले दो वर्षों में इस आधार पर मनोरंजन कर खत्म कर दिया गया कि सिनेमाहॉल गरीब जनता के मनोरंजन के एकमात्र साधन हैं जबकि दिल्ली और मध्य प्रदेश में मनोरंजन कर की दर 20 प्रतिशत है। यूपी में भी मनोरंजन कर 20 फीसदी किया जाना चाहिए।Ó
-मोहन सिंह, प्रबंधक, अवतार सिनेमा हॉल
Tuesday, May 12, 2009
मैं बन गया ब्लागिंग की दुनिया का सदस्य
हर रोज की तरह मैं कलक्ट्रेट में था। रिपोर्टर हूँ रोज जाना पड़ता है। इधर-उधर भटकने के बाद मैं और मेरे कुछ साथी कलक्ट्रेट कोषागार के लंच रूम में चले जाते हैं। चना युक्त लाई, गुड़, खीरा और अंत में चाय जरूर मिलती है। कभी-कभी छेने वाला दही बड़ा भी...इन सब चीजों से ज्यादा प्रिय होता है यहाँ के मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र चौबे का स्नेह, प्यार और उनकी चुटीली बातें। कभी अपने गाँव का किस्सा तो अकसर पिछली तैनाती के दौरान के यादगार वाकये को सुनाकर वह गुदगुदाते रहते हैं। चाय के दौरान कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने मुझे और मेरे साथियों को एक-एक पन्ना कागज थमाया। यह कागज नहीं बल्कि सिद्धार्थ जी के ब्लाग से प्रिंट लिया हुआ वह न्यौता था, जो उन्होंने आठ मई को प्रयाग संगीत समिति के सभागार में होने वाले हिंदी ब्लागरों के कार्यक्रम के लिए अपने मित्रों को भेजा था। सच मानिए इस वक्त तक मुझे ब्लागिंग के बारे में कुछ भी पता नहीं था। अमिताभ और शाहरुख के ब्लाग के किस्से जरुर सुना था पर ब्लाग क्या होता है, कैसे होता है, मैं नहीं जानता था। थोड़ी देर सिद्धार्थ जी के साथ बैठा तो उन्होंने मेरी अज्ञानता चंद मिनटों में दूर कर दी। बोले आपकी जी मेल आईडी है... मैं बोला- हैं। इसे आपने खुद बनाई थी...सिद्धार्थ जी ने पूछा। मैंंने हाँ में सिर हिला दिया तो बोले-मेरा ब्लाग खोलिएगा कोने में लिखा होगा क्रिएट ब्लाग वहाँ पर क्लीक कीजिएगा फिर आप समझ जाएँगे। ब्लागिंग के बारे में मैं वहाँ पर इतना कुछ सुन चुका था की मुझसे रहा नहीं गया। 3.३0 बज रहे थे। मेरे पास काफी वक्त था। तुरंत दफ्तर आया और नेट खोल कर बैठ गया। सिद्धार्थ जी ने जैसे बताया था, वैसा ही किया। नेट पर दस मिनट तक माउस इधर उधर करने और कुछ टाइपिंग के बाद मेरा ब्लाग तैयार हो गया। करीब पाँच बजे मैंंने सिद्धार्थ जी को फोन मिलाया। मोबाइल स्क्रीन पर मेरा नाम उभरते ही वह शायद मेरे फोन करने का मतलब जान गए। मेरे कुछ कहने से पहले बोले, बधाई दे दूँ क्या। मैंने कहा हाँ। सिद्धार्थ जी ने शाम को ब्लाग देखा तो उनका फोन आया। ठीक नहीं दिख रहा है, इस पर अपना फोटो डालिए और आज ही एक ब्लाग पोस्ट कीजिए ताकि कल के कार्यक्रम, जिसका जिक्र मैंने ऊपर किया था, में आपका ब्लाग ओपेन कर लोगों को दिखाया जा सके। रात में मैंने फिर ब्लाग खोला और कुछ फीनिसिंग कर उसे ठीक किया।
चाँपाबोर ही क्यों...
ब्लाग का नाम पहले ही तय हो गया था। इसकी भी एक कहानी है। मेरे भाई संजय मिश्र इन दिनों प्रशासन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जान-पहचान पहले से थी पर चुनाव के वक्त रिश्ता थोड़ा और मजबूत हुआ क्योंकि मुल्ला जी की दौड़ मसजिद तक वाली तर्ज पर सुबह की मीटिंग से फारिग होने के बाद वह भी कलक्ट्रेट पहुँचते हैं और मैं भी। बहरहाल..
भाई संजय हँसमुख और बेहद मजाकिया स्वभाव के हैं। लोकसभा चुनाव के लिए नामाँकन चल रहा था तो खबरें खूब मिलती थीं। डी.एम. ने अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सोने लाल पटेल को निर्दल उम्मीदवार घोषित कर दिया। फैसला सबको चौंकाने वाला था। फैसले के वक्त हम लोग न्यायालय में मौजूद थे। वहाँ से डीएम के आदेश की कॉपी लेकर हम लोग दफ्तर के लिए निकल रहे थे तभी संंजय ने कहा भाई साहब आज को बहुत चाँपाबोर खबर है। चाँपाबोर का मतलब मुझे समझ में नहीं आया पर इतना जान गया कि बड़ी खबर है इसलिए संजय एेसा कह रहे होंगे। जब ब्लाग के लिए टाइटिल की बात आई तो संजय का यह शब्द मेरे दीमाग में गूँज उठा। मैंने संजय से पूछा भाई चाँपाबोर का मतलब क्या होता है। संजय हंँसने लगे, बोले अरे अइसन बोल दीहा है...वइसे ई शब्द का मतलब टनाटन से मिलत है।
मैं समझ गया। दरअसल चाँपाबोर टनाटन, टंच, टॉप क्लास जैसे हिंदी अंग्रेजी के शब्दों का अतिरेक है। मैने तय कर लिया कि कुछ अलग करने के लिए मैं अपने ब्लाग का टाइटिल यही रखूँगा।
(आनंद)